
Objectionable Photo Viral
मैनपुरी। ट्रक चालक की हरकत ने महिला के होश उड़ा दिये। महिला की उसने अश्लील फोटो खींच लीं, जिसके बाद वह लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने ये फोटो गांव के कुछ लोगों को दे दीं, जिसके बाद ये फोटो वायरल हो गईं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थानाध्यक्ष बिछवां से की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
ये मामला मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र का है। ट्रक ड्राइवर ने गांव की एक महिला के अश्लील फोटो खींच लिये। महिला को ये जानकारी उस समय हुई, जब उसने वायरल हो रहे खुद के फोटो देखे। वो इन फोटो को लेकर परेशान थी, इसी दौरान ट्रक ड्राइवर का उसके पास फोन आया। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित महिला इस बात को लेकर परेशान हो उठी।
पुलिस से की शिकायत
पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस की शरण ली। उसने थानाध्यक्ष बिछवां को बताया कि ट्रक ड्राइवर ने अपने मोबाइल से उसके अश्लील फोटो खींच लिये और इतना ही नहीं उसके इन फोटो को गांव के कुछ लोगों को भी दिखाया। उसने ये फोटो कुछ लोगों को भी दे दिये, जिसके बाद ये फोटो वायरल हो रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी दबोचा
पीड़ित महिला की शिकायक के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये फोटो नहीं खींचे, बल्कि अन्य लोगों से उसे ये फोटो मिले हैं। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। साथ ही ये पता लगाया जा रहा है कि ये फोटो किसके द्वारा खींचे गये हैं। अन्य अरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष बिछवां सुदेश पाल सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
Published on:
27 Aug 2018 08:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
