
आगरा।शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारी शुरू कर दीं हैं। अभी संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है, इसके साथ ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इन मुद्दोें को भी चुन लिया है, जिनके साथ वे लोकसभा चुनाव 2019 में दावा कर रहे हैं, कि उनके बिना दिल्ली में सरकार नहीं बनेगी।
ये बनाया गया प्लान
पत्रिका रिपोर्टर से खास इंटरव्यू के दौरान समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया, कि 2019 में उनके बिना दिल्ली में कोई सरकार नहीं बना पायेगा। जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हवा में यूं ही बात नहीं कर रहे। लोकसभा चुनाव 2019 में जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे, उससे अन्य राजनैतिक दल भटके हुूये हैं। यहां अब जनता के साथ मंदिर और मस्जिद के नाम पर वोट की राजनीति की जा रही है, लेकिन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा जनता के बीच भ्रष्टाचार, बढ़ती हुई महंगाई, यूपी में शिक्षा की स्थिति, किसानों की समस्यायें आदि मुद्दों को लेकर जाएगा।
ये बोले शिवपाल सिंह
शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि जनता अब विकास चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से अच्छे दिनों का वायदा किया, तो जनता ने खूब प्रेम लुटाया, लेकिन अब हालात कुछ और ही हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने बेहद ही ईमानदारी के साथ काम किया। पीडब्ल्यूडी के मंत्री रहते हुये, उन्होंने कई सड़कें गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुये बनवाईं। प्रदेश में बड़ी संख्या में सड़कों का चौड़ीकरण कर दिया गया, जिससे जनता को परेशानी न हो। वहीं अवैध रूप से कब्जे करने के मामले में भी उनका रुख सख्त रहा था।
Published on:
08 Oct 2018 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
