यहां आए थे शिवपाल सिंह यादव
पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव किशनी क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। यहां उन्होंने उपस्थित लोगों की भीड़ से पूछा कि यदि अंतर्कलह न होती तो मुख्यमंत्री कौन होता, तो भीड़ से आवाज आई अखिलेश यादव, प्रधानमंत्री कौन होता, तो भीड़ से आवाज आई नेता जी। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि परिवार में अंतर्कलह नहीं होती तो हम नेता मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति बना लेते, तो बुढ़ापे में उनका भी सम्मान बच जाता।