11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनपुरी
शिवपाल यादव का प्लान हुआ लीक, लोकसभा 2019 के बाद 2022 की है ये बड़ी तैयारी
Play video

शिवपाल यादव का प्लान हुआ लीक, लोकसभा 2019 के बाद 2022 की है ये बड़ी तैयारी

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बड़ा प्लान लीक हुआ है।

Google source verification

मैनपुरी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बड़ा प्लान लीक हुआ है। पत्रिका रिपोर्टर से खास बातचीत के दौरान हुये इस खास प्लान का खुलासा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2019 में दिल्ली की सीट पर बिना सेक्युलर मोर्च की मदद से कोई भी सरकार नहीं बनेगी। वहीं 2022 में सेक्युलर मोर्चा बड़ा धमाका करेगा।

ये भी पढ़ें – शिवपाल के इस बयान ने उड़ाये भाजपाइयों के होश, बोले अखिलेश यादव को नहीं हराना है, बीजेपी है निशाने पर….

ये बोले शिवपाल यादव
मैनपुरी के औंछा में पत्रिका रिपोर्टर धीरेन्द्र यादव द्वारा लिये गये खास इंटरव्यू में शिवपाल यादव ने बताया कि यूपी में समाजवादी सेक्युला मोर्चा महज एक माह के कार्यकाल में ही तेजी से उभरकर आया है। यूपी के सभी 75 जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है। जिस हिसाब से जनाधार समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ जुड़ रहा है, उससे विरोधियों के होश उड़े हुये हैं। उन्होंने कहा कि कई दलों के नेता भी उनके संपर्क में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें – BIG BREAKING: शिवपाल ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक और लिस्ट की जारी, इस बार किया सबसे बड़ा धमाका

इस प्लान पर हो रहा काम
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का पहला टारगेट लोकसभा चुनाव 2019 है। उन्होंने कहा कि हम बड़ी बात नहीं कर रहे, कि कितनी सीट आयेंगी, लेकिन ये साफ है कि 2019 में दिल्ली में कोई भी सरकार समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के बिना नहीं बनेगी। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की बात करें, तो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। टारगेट है कि 2022 में यूपी में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की बिना किसी की मदद से सरकार बनाई जायेगी।

ये भी पढ़ें – BIG NEWS: 52 गांव के यादवों का लोकसभा 2019 को लेकर बड़ा फैसला, शिवपाल यादव के पहुंचते ही बदल गया माहौल, अखिलेश को बड़ा झटका…