होगा बड़ा नुकसान
शिवपाल सिंह यादव यदि इस प्लानिंग में कामयाब होते हैं, तो अखिलेश और भाजपा दोनों को ही बड़ा नुकसान होगा। कारण है बसपा का यदि वोट बैंक शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे को मिल जाता है, तो सेक्युलर मोर्चा कई सीटों पर अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा देगा। बात करें यदि सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी की, तो यहां बसपा दूसरे स्थान पर रहती है। ऐसे में भाजपा का तो लोकसभा 2019 में सपा की इस सीट को जीतने का सपना टूटेगा ही, साथ ही अखिलेश को भी निराशा हाथ लग सकती है। कारण है कि मैनपुरी में बड़ी संख्या में शिवपाल यादव के समर्थक हैं।