पहले सपा की नहीं रही इतनी बुरी स्थिति
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भी कई नेताओं की लहरें चलीं, लेकिन 2014 में जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, तो सपा की बुरी हालत हो गई। जबकि पूर्व में चली लहरों में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को कोई नहीं डिगा सका। कहा जाये तो पहले कभी भी इतनी बुरी स्थिति नहीं रही, जितनी लोकसभा चुनाव 2014 में देखने को मिली।