1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: शिवपाल यादव लेंगे आज बड़ा निर्णय, सैफई में बुलाये पार्टी के नेता…, समाजवादी पार्टी में वापसी के ​मिल रहे बड़े संकेत

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सैफई परिवार में जो विघटन हुआ उसे लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Jun 2019, 7:05 PM IST

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सैफई परिवार में जो विघटन हुआ उसे लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। शिवपाल यादव ने पार्टी के सभी नेताओं को सैफई बुलाया है। मैनपुरी से कई नेता सैफई पहुंच रहे हैं। दिल्ली में हुई बैठक के बाद चर्चा ये है कि आज शाम 8 बजे लखनऊ में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अखिलेश, मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल यादव भी मौजूद रहेंगे। सू्त्रों की मानें तो ये बैठक शिवपाल की घर वापसी को लेकर अहम मानी जा रही है।

खबर के अंतिम पैरा में देखें, कौन कराना चाहता है, सपा परिवार को एकजुट...

हो सकता है बड़ा निर्णय
सैफई परिवार की कलह लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद शांत हो सकती है। चर्चा ये है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद और गठबंधन टूटने से एक बार फिर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव परिवार को एकजुट करना चाहते हैं और इसके लिये प्रयास शुरू हो गये हैं। फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव में जसराना का प्रभार संभाल रहे प्रसपा नेता और शिवपाल यादव के नजदीकी नेता नीरज यादव ने बताया कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिल्ली में बैठक हुइ है, इसके बाद अचानक ही सैफई बुलाया गया है। क्या निर्णय होगा, ये बैठक के बाद ही पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें - Eid Ul Fitr 2019: जानिये पहली बार कब मनाई गई थी ईद, तस्वीरों के साथ पढ़ें आखिर क्यों ईद को ईद उल-फितर कहा जाता है...

ये मिल रहे बड़े संकेत
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में शिवपाल यादव का खुद की पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में आना, ये बड़ा कारण माना जा रहा है, यादव मतदाताओं को प्रभावित करने का। इसके लिये नेता जी यानि मुलायम सिंह यादव के साथ ही सैफई परिवार के अन्य सदस्य भी चाहते हैं, कि अंदरूनी कलह समाप्त हो जाये और फिर से पूरा परिवार एक साथ खड़ हो, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा फिर से अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में आ सके।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: ईद के दिन यहां पुलिस टीम पर फायरिंग, एक को किया गिरफ्तार