27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ में धोखे से पैर पड़ने से युवक के हो गए थे कपड़े गंदे, इसी बात पर चली गोली, कर दी गई हत्या

बाजार में भरे कीचड़ में धोखे से पैर पड़ने के बाद इतना बवाल खड़ा हो जाएगा किसी ने सोचा भी न था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Aug 2018, 5:17 PM IST

gun shot

gun

मैनपुरी। बाजार में भरे कीचड़ में धोखे से पैर पड़ने के बाद इतना बवाल खड़ा हो जाएगा किसी ने सोचा भी न था। कीचड़ एक युवक के कपड़ों पर जा गिरा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। 15 दिन बाद उसी विवाद को लेकर गुस्साये युवक ने गोलियां चला दीं, जिसमें शख्स की जान चली गई।

यहां का है मामला
ये मामला थाना बेवर क्षेत्र का है। यहां के गांव पचपुखरा निवासी रजनेश यादव पेय पदार्थ फैक्टरी में दिल्ली में वाहन चलाता था। बताया गया है कि 15 दिन पहले रजनेश गांव आया था।वह सब्जी लेने के लिए पास की मंडी में लगने वाले हाट में गया। बारिश के कारण बाजार में कीचड़ भरा हुआ था। जोर से पैर रखने से कीचड़ उछल कर पास ही एक युवक पर गिर पड़ा। इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन ये विवाद यहां खत्म नहीं हुआ।

घर के बाहर मारी गोली
रजनेश गुरुवार देर रात अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। वह किसी से बात कर रहा था, उसकी दौरान एक बुलेरो गाड़ी वहां आकर रुकी। कार सवार हमलावरों ने ललकारते हुए सीधे फायरिंग शुरू कर दी। कई रांउड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली सीधे रजनेश के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका।

रिपोर्ट हुई दर्ज
इस मामले में रजनेश के भाई रघुराज सिंह ने उपेंद्र कुमार निवासी मुड़ई, राजन चौहान व अजय प्रताप निवासी जासमई, मोनू चौहान निवासी नरायनपुर थाना बेवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। परिवार भी दहशत में है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया है।