
nikay chunav 2017
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना चल रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। कहीं भाजपा आगे है तो कहीं सपा। मतगणना ठीक प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किए गए हैं। नगर पालिका और 8 नगर पंचायत को मिलाकर कुल 111 अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी हैं। कुल वार्ड 134 के लिए कुल 775 प्रत्याशी हैं।करहल नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से एकता रावल 293 मत पाकर विजयी हुई हैं। विपक्षी सुनीता देवी को पराजित किया है। ज्योति खुड़िया में वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी शिव कैलाश जीते। वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय बृजेश कुमार जीते हैं। बेवर बार्ड नम्बर 1 से सुनील वर्मा 222 वोट पाक जीते हैं। उन्होंने राजू को हराया।
ये है व्यवस्था
मैनपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए-32 और सभासद पद के लिए 25 टेबल लगाईं गयीं है। भोगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 और सभासद पद के लिए 5, करहल अध्यक्ष पद के लिए 6 और सभासद पद के लिए 4, बेवर अध्यक्ष पद के लिए 5, सभासद पद के लिए 4, कुरावली अध्यक्ष पद के लिए 4 और सभासद पद के लिए 4, घिरोर अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद पद के लिए 2, ज्योति खुड़िया अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद पद के लिए 2, कुसमरा अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद पद के लिए 2, किशनी अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद पद के लिए 2 टेबल हैं।
मैनपुरी जनपद की एक नगर पालिका परिषद और 8 नगर पंचायतों की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए कुल 65 टेबल और सभासद पद की मतगणना के लिए कुल 50 टेबल लगायीं गयीं है।
मैनपुरी में 1 नगर पालिका और 8 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और सभासदों का पूरा विवरण
1-मैनपुरी नगर पालिका निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-मनोरमा गुप्ता (भाजपा) (7) (247)
(2)-शीला देवी (सपा)
(3-)निर्मला दिवाकर (बसपा)
(4-)राजरानी जाटव (कांग्रेस)
2-ज्योति खुड़िया नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-नवाब सिंह (भाजपा) (8) (35)
(2)-वेदराम कठेरिया (सपा)
(3)-महेश चन्द्र दिवाकर (बसपा)
3-कुरावली नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-धर्मेन्द्र वर्मा (भाजपा) (4) (90)
(2)-राधा गुप्ता (सपा)
(3)-जुबैदा बेगम (बसपा)
(4)-बबली देवी (काँग्रेस)
4-घिरोर नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-रेखा देवी (भाजपा) (5) (49)
(2)-ऊषा देवी (सपा)
(3)-शीतला देवी (बसपा)
5-भोगांव नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-छेदालाल वर्मा (भाजपा) (24) (94)
(2)-संध्या गिहार (सपा)
(3)-सुचित्रा सागर (बसपा)
6-बेवर नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-सुनीति कुमारी (भाजपा) (10) (96)
(2)-रामवती गुप्ता (सपा)
(3)-शबाना बेगम (बसपा)
(4)-नीलम दीक्षित (काँग्रेस)
7-कुसमरा नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-प्रदीप तिवारी (भाजपा) (8) (53)
(2)-संजय गुप्ता (सपा)
(3)-शिवकुमार (बसपा)
(4)-अमित पाण्डेय (काँग्रेस)
8-किशनी नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-सूर्य प्रताप चौहान (भाजपा) (6) (45)
(2)-रामवती (सपा)
(3)-अनिल मिश्रा उर्फ गुड्डू (बसपा)
(4)-रेखा मिश्रा (कांग्रेस)
9-करहल नगर पंचायत निर्दलीय बार्ड-मेम्बर
(1)-सुदामा देवी (भाजपा) (7) (66)
(2)-निकहत परवीन (सपा)
(3)-अंजुम निशा (बसपा)
Published on:
01 Dec 2017 10:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
