3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Dial 100 से भी पहले आपके पास तक पहुंचेगी ये पुलिस

एसपी ने यूपी 100 की 30 बाइकों को दी हरी झंडी, पुलिस लाइन से रवाना किया। घटना पर 10 मिनट पर पहुंचेगी मोबाइल पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 May 2018, 12:57 PM IST

UP Police

UP Police

मैनपुरी। यूपी 100 की सेवा जिले में बेहतर कर दी गई है। जनपद की सुरक्षा के लिहाज से एसपी जय शंकर राय ने यूपी 100 की 30 बाइकों को तैनात किया है। जिनमें कोबरा और डायल 100 की बाइकें शामिल रहेंगी। पुलिस लाइन से उक्त बाइकों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बड़े वाहनों को पहुंचने में जहां दिक्कतें होती हैं वहां बाइकें आसानी से पहुंच सकती हैं।

पुलिस लाइन से दी हरी झंड़ी
शासन की यूपी 100 सेवा को और भी मजबूत बनाने के लिए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। इसी के तहत 19 यूपी 100 और 11 कोबरा की मोबाइल बाइकों को आज हरी झंडी देकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया। ये बाइकें जिले में भ्रमण करके पुलिस लाइन वापस आ गईं।

ये भी पढ़ें - तूफान से करना पड़ जाए सामना, तो इस तरह करें बचाव

बाइक पर होेंगे पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स
एसपी जय शंकर राय ने बताया कि एक बाइक पर एक पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। जिन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही इनकी तैनाती का स्थान भी निहित किया गया है।

ये भी पढ़ें - यादव सिंह एक बार फिर चर्चा में, जानिए आगरा और फिरोजाबाद से क्या है कनेक्शन

10 मिनट में पहुंचेगी मौके पर
एसपी जय शंकर राय ने दावा किया कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी 100 की सेवा को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। आम लोगों की सुरक्षा के लिहाज से इस कदम को और सार्थक बनाने के लिए 30 बाइकों को जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है जो कि नजदीक घटना पर महज 10 मिनट पर पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें - तूफान की तबाही के बाद इन ग्रामीणों को नहीं मिल सकी राहत