26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी के गढ़ में यादव समाज हुआ एकजुट, अखिलेश या शिवपाल, जानिये लोकसभा 2019 में किसका देने जा रहे साथ

समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में यादव समाज एकजुट हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 17 Sep 2018, 11:00 AM IST

Mainpuri support

Mainpuri support

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में यादव समाज एकजुट हो रहा है। अब ये एकजुटता अखिलेश के लिए या शिवपाल के लिए ये बड़ा सवाल है। तो आपको बता दें कि मैनपुरी में पुराने यादव नेता शिवपाल सिंह यादव के साथ नजर आ रहे हैं। ये हम नहीं, बल्कि मैनपुरी के राजनैतिक गलियारे बयां कर रहे हैं। शोसल मीडिया पर शिवपाल सिंह यादव के साथ मैनपुरी में जमकर पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इससे अखिलेश समर्थकों के होश उड़े हुए हैं।

सेक्युलर मोर्चे का नारा
सोशल साइड्स फेसबुक, व्हाट्सऐप पर शिवपाल के समर्थकों का हल्ला बोल शुरू हो चुका है। जमकर फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहे हैं। सेक्युलर मोर्चे का नारा भी जमकर वायरल हो रहा है। ये नारा है बईमानों पर आया काल है क्योंकि इस बार आया शिवपाल है। मैनपुरी के यादव नेता अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन शिवपाल के इन यादव नेताओं ने काम शुरू कर दिया है। खुलकर शिवपाल के साथ आने का बड़ा कारण ये भी माना जा रहा है, कि मुलायम सिंह यादव का सामने उनके बेटे का विरोध कैसे करें।

शिवपाल के समर्थन में आये पुराने सपाई

समाजवादी पार्टी का झंडा लहराने वाले पुराने सपाई अब शिवपाल सिंह यादव के साथ नजर आ रहे हैं। ये वही नेता है, जिन्होंने सैफई परिवार में चले विवाद के दौरान शिवपाल सिंह यादव का साथ दिया था। वैसे ही मैनपुरी की बात करें, तो यहां पर सपाई दो गुटों में बंटे नजर आते हैं। शिवपाल और रामगोपाल दोनों के समर्थक अपनी अलग भूमिका रखते हैं। रामगोपाल के समर्थक अखिलेश के साथ हैं। शिवपाल ने जब सेक्युलर मोर्चे की घोषणा की, उसके बाद से उनके समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें - समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद मुलायम सिंह को लेकर शिवपाल का बड़ा बयान