8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवाले कर रहे थे शादी की तैयारी और दुल्हन हो गई ‘गायब’, पढ़िये हैरान कर देने वाली कहानी

परिवारीजनों ने पुत्री की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Jul 2019, 8:54 AM IST

मैनपुरी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। आठ दिन बाद बारात आनी है, लेकिन युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिवरीजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वो क्या करें। पीड़ित परिवारीजनों ने पुत्री की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें - दो बच्चों के बाप को हुआ गांव की युवती से प्यार, इंकार करने पर युवती को दी खौफनाक सजा...

यहां का है मामला
ये मामला थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती का विवाह परिवारीजनों ने तय कर दिया था। आठ जुलाई को उसकी बारात आनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। इस बीच 29 जून को युवती घर से लापता हो गई। वह शौच जाने की कहकर घर से निकली थी, उसके बाद घर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़ें - पूरे उत्तर प्रदेश के यादव अब लखनऊ कूच करेंगे, यादव महासभा ने बनाई बड़ी रणनीति, देखें वीडियो

जांच पर पता चली ये सच्चाई
परिजन पुलिस के पास युवती के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि युवती कन्नौज के रहने वाले एक युवक के साथ गई है। चर्चा ये है कि इस युवक से युवती के प्रेम संबंध थे, और वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवारीजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती की शादी कहीं और तय कर दी। यही वजह रही कि युवती ने शादी से ठीक आठ दिन पहले ये कदम उठाया।

ये भी पढ़ें - यूपी में बड़ी वारदात: बालात्कार करने में नाकाम होने पर महिला को पिला दिया जहर, बनाई वीडियो क्लिप...