13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दांत टूटे और शरीर पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बुधवार को घर से गया था युवक फिर वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार को उसका शव पेड़ से लटकता मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

suchita mishra

•

Updated: 30 May 2019, 4:37 PM IST

file photo

file photo

मैनपुरी। गुरुवार को एक युवक का शव थाना औंछा क्षेत्र में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिले। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई। युवक के परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना औंछा क्षेत्र के गांव होलूपुरा का है। यहां रहने वाला दुर्वेश उर्फ सिंटू (26) पुत्र राजवीर यादव बुधवार को घर से गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचित किया। खबर सुनते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बात इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। इस दौरान देखा कि मृतक के पैर और पीठ पर चोटों के निशान थे, उसके दांत भी टूटे हुए थे। युवक के परिजनों का कहना है उसकी हत्या करके लाश को पेड़ पर टांगा गया है। फिलहाल पुलिस मामले जांच कर रही है।