
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,
हैल्दी बने रहने के लिए हैल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। जंक फूड का बेतहाशा उपभोग से लोग मोटापे का शिकार बन रहे हैं। इनसे कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों के जानकारों की मांग काफी बढ़ गई है। इसमें कॅरियर बनाने के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित या होम साइंस में 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके बाद इन्हीं विषयों में बैचलर डिग्री भी की जा सकती है।
कॅरियर बनाने में मददगार परीक्षाएं
फूड साइंस में अपना कॅरियर बनाने के लिए परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षाओं का हिस्सा बन सकते हैं। ऑल इंडिया जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम देकर उम्मीदवार फूड टेक्नोलॉजी और बायो केमिकल साइंस में सरकारी कॉलेजों से बीटेक की डिग्री कर सकते हैं। वहीं, आइआइटी में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस की परीक्षा पास करनी पड़ेगी। गेट फूड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से आइआइएससी बेंगलुरू में दाखिला मिलेगा। इसके अलावा सभी निजी संस्थान अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करते हैं।
अनुभव के साथ बढ़ता है वेतन
फूड इंडस्ट्री में शुरुआत में 20 से 30 हजार रुपए प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। पांच साल के अनुभव के बाद 5 से 6 लाख रुपए सालाना तक का पैकेज मिल जाता है। अनुभव के साथ वेतन भी 9 से 18 लाख रुपए तक सालाना हो सकता है। इस क्षेत्र में अगले 10 साल तक नौकरियों में सात प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस क्षेत्र में पेशेवरों की भारी मांग है और सप्लाई में काफी कमी है। एफएमसीजी, फार्मा, एग्रो, डेयरी, बेकरी फूड पैकेजिंग समेत कई क्षेत्रों में नौकरी के भरपूर मौके मौजूद हैं।
Published on:
19 Jun 2020, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.