23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Mandla / बाघिन के साथ शावक की ऐसी मस्ती, देखकर खुश हो जाएगा दिल, VIDEO

बाघिन के साथ शावक की ऐसी मस्ती, देखकर खुश हो जाएगा दिल, VIDEO

बाघिन नीलिमा अपने नन्हे शावक के साथ पेड़ की छांव में अठखेलियां करती नजर आई। इनकी मस्ती का एक वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Apr 2024, 12:02 PM IST

baghin video

टाइगर स्टेट के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश में बाघ और बाघिन से जुड़ी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। यही कारण है कि देश-दुनिया के पर्यटकों का मध्य प्रदेश में तांता लगा रहता है। इन दिन गर्मी का सितम चरम पर है। ऐसे में पर्यटक ठंडे स्थलों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे ही एक खास पर्यटक स्थल मंडला का कान्हा नेशनल पार्क है, जहां रोजाना देशी-विदेशी पर्यटकों का आना जाना जारी है। ऐसे में कई बार यहां बाघों से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाओं पर्यटकों के कैमरों में कैद हो जाती हैं, जो उन्हें तो उस्ताहित करती ही हैं। बाद में सोशल मीडिया पर भी खासा पसंद की जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो यहां फिर खासा पसंद किया जा रहा है।

प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कान्हा नेशनल पार्क की प्रसिद्धि अनोखी है। वहीं, पर्यटक पार्क के अंदर टाइगर के दीदार भी लगातार हो रहे हैं। ऐसा ही एक खास नजारा पर्यटकों को सोमवार को देखने को मिला, जहां बाघिन नीलिमा अपने नन्हे शावक के साथ पेड़ की छांव में अठखेलियां करती नजर आई। बाघिन और शावक की मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की बेटी का कमाल, जापान से जीत लाई देश के लिए गोल्ड, जानें किस खेल में बढ़ाया भारत का मान

वायरल हो रहा ये वीडियो

आपको बता दें कि ये नीलिमा बाघिन, बाघिन नीलम की बेटी है। नीलिमा की उम्र 7 साल के करीब बताई जा रही है और उसने नन्हे शावक को जन्म दिया है और अभी पर्यटकों को गर्मी के समय मे छांव मे अपने नन्हे शावक के साथ आराम करते अठखेलियां करते देखी गई। कान्हा पार्क में आंखों को सुकून देने वाला नजारा पर्यटकों को देखने को मिला, जिसे उन्होंने अपने कैमरे मे कैद किया।