
Vedio : मध्यप्रदेश में यहां किसानों के साथ इतना बड़ा धोखा, खुद वीडियो में देखिए
@आकाश पटेल
मंडला/अंजनियां- वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, किस तरह से किसानों के साथ धोखा हो रहा है, ये किसानों के मेहनत पर डाका है। दरअसल आदिम जाति सहकारी सेवा समिति अंजनियां में गेहूं खरीदी में किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक गेहूं की तौल ली जा रही है। इसके बाद उसे अलग वरदाने में निकाल भी लिया जा रहा है। जिससे किसानों को सीधे-सीधे नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अंजनियां लेम्पस खरीदी केन्द्र में किसानों से ५० किलो के स्थान पर 50 किलो 900 तक खरीदी की जा रही है। लंबे समय तक इंतजार के बाद गेहूं बेचने वाले किसान किसी भी तरह अपनी उपज बेचने की जुगात में रहते हैं।
जिसका फायदा लेम्पस खरीदी केन्द्र प्रभारी व कर्मचारी उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तौल करने वाले जब से खरीदी केन्द्र गेहंू का चालू हुआ है तभी से गड़बड़ी करके किसानों की मेहनत की कमाई को अधिक तौल कर हड़प रहे हैं। जिसमें खरीदी केन्द्र प्रभारी का भी संरक्षण है।
जो किसान गेहूं लेकर आता है ऐसे किसानों की तौल करते समय आधा से एक किलो अधिक तौल लिया जा रहा है। तुलाई इलेक्ट्रानिक कांटे में करके वारदान को तत्काल सिलाई करने की अपेक्षा ऐसे वारदानों को एक तरफ ले जाकर रख देते हैं। जब तुलाई का कार्य पूरा हो जाता है तब रात के समय व भरी दोपहर में तुलाई वाले वारदान से अधिक गेहूं को निकालने के बाद उसकी सिलाई का कार्य करके छल्ली लगा कर रख दिया जाता है। अंजनियां लेम्पस में लगभग 268 किसान पंजीकृत हैं। जिसमें लगभग 12 हजार क्विंटल से अधिक खरीदी हो चुकी है। इस बार 1735 रुपए क्विंटल के हिसाब से खरीदी की जा रही है। खरीदी 26 मई तक चलेगी। लेकिन लेम्पस कर्मचारियों द्वारा किसानों की पसीने की कमाई पर भी डाका डाला जा रहा है।
ऐसा होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी
मंडला लेम्पस मैनेजर नरेंन्द्र कुमार कोरी ने कहा अभी टीम निरीक्षण में है वापस अंजनियां पहुंचने पर जानकारी ली जाएगी। अगर तौल अधिक ली जा रही है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी गलत है
गेहूं खरीदी केंन्द्र प्रभारी तेजराम पटेल के मुताबिक किसानों के सामने ५० किलो ८०० ग्राम तक गेहूं तौला जा रहा है। बाद में बोरों की सिलाई कर दी जाती है। किसी तरह से गेहूं नहीं निकाला जा रहा है। जो जानकारी मिली है वह गलत है।
मामले की जांच की जाएगी
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी जीपी लोधी के मुताबिक किसानों के अनाज की चोरी उचित नहीं है। खरीदी के तुरंत बाद बोरों की सिलाई की जानी चाहिए। अब तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली थी। मामले की जांच की जाएगी। निर्धारित मात्रा से अधिक गेहूं की खरीदी की जा रही है तो तो कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
19 May 2018 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
