नजरबंद किए गए नेताओं में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े, जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, इंद्रजीत भंडारी, बाबा दुबे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि मंडला पहुंचे सीएम मोहन यादव ने आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वन मंडलों के अंतर्गत 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को लगभग ₹36.17 करोड़ की बोनस राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।