
3 महीने से घर से लापता थे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अब कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिले के एक इलाके में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि, कंकाल की पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी लाल मरावी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस नेता बीते तीन महीने से घर से लापता थे, जिसके बाद अब उनका कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है।फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि, ये हैरान कर देने वाला मामला जिले के अंतर्गत आने वाले निवास थाना इलाके का है। कंकाल की पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी लाल मरावी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, हरी लाल मरावी करीब 3 महीने पहले अपने घर से लापता हो गए थे। एक नवंबर 2022 को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, तभी से उनकी तलाश की जा रही थी।
हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस
इसी के तहत बीते तीन महीने से पुलिस हरिलाल की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन, इसी बीच मंगलवार की रात उनका कंकाल निवास थाना इलाके के बधिया तेंदू कोहरी के जंगल में मिला है। वहीं, पुलिस ने कंकाल के पास से कपड़ा और कांग्रेस का गमछा भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, हरी लाल मरावी अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते थे। वहीं, अब निवास पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गई है।
Published on:
15 Feb 2023 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
