
मंडला. शराब की दुकान में बैठकर बंदर का शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मंडला जिले के बम्हनी बंजर का है जहां शराब की दुकान पर पहुंचे एक बंदर ने पहले तो अपनी पसंद का ब्रांड तलाशा और फिर ढक्कन खोलकर शराब को गटक गया। मामला दिलचस्प था शराब दुकान पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-
'सुरा प्रेमी बंदर' का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुरा प्रेमी बंदर का ये वीडियो मण्डला जिले के बम्हनी बंजर का है जहां अंग्रेजी शराब दुकान पर एक बंदर आया और लाइन में लगने की बजाय सीधे ठेके के भीतर जाकर कब्जा कर लिया। दुकानदार इस बंदर को बिस्किट या दूसरी चीजें देकर बहलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बंदर तो जैसे अपनी पसंद की ब्रांड खोज रहा था। जैसे ही बंदर को अपनी ब्रांड की शराब मिली तो उसने बिना देर किए ढक्कन खोला और बिना पानी के ही शराब के मजे लेने लगा इतना ही नहीं यहां वहां गिरी शराब को भी जाया न होने दिया बल्कि उसे भी चाट चाट कर पी गया। बंदर शराब ठेके में ही बैठकर शराब गटक रहा था और दुकानदार व वहां मौजूद लोग चुपचाप उसे देखते रहे। शायद लोगों ने सोचा कि एक तो जंगली और ऊपर से शराबी इस बंदर से पंगा कहीं महंगा न पड़ जाए। इसलिए उन्होंने उससे भिड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोग मोबाइल से बंदर का वीडियो बनाते रहे जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शराब की दुकान में बंदर के शराब पीने का वाक्या काफी देर तक चला और जब बंदर की तलब बुझी तो वो खुद ही दुकान से चला गया।
ये भी पढ़ें- चाय की शौकीन है ये बंदरिया, जानती है अदरक का स्वाद !
चाय की चुस्की की शौकीन है ये बंदरिया
बता दें कि शराब के शौकीन बंदर से पहले मध्यप्रदेश की ही एक बंदरिया भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इंदौर चिड़ियाघर की बंदरिया टीया चाय की चुस्की की शौकीन है और बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद कहावत से उलट उसे अदरक वाली चाय ही पसंद है। चाय की शौकीय बंदरिया टीया इंदौर चिड़ियाघर के ऑफिस के पास ही मंडराती रहती है और जब भी कोई सदस्य ऑफिस में पहुंचता है यो टीया भी चाय की चुस्की की उम्मीद में दफ्तर में पहुंच जाती है।
देखें वीडियो-
Published on:
15 Jul 2021 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
