31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के वार पर पलटवार, अब शिवराज करेंगे यहां महासम्मेलन

राहुल के वार पर पलटवार, अब शिवराज करेंगे जिले में महासम्मेलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:45 PM IST

shivraj singh chauhan

राहुल के वार पर पलटवार, अब शिवराज करेंगे यहां महासम्मेलन

मंदसौर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते राजनैतिक ज्ञान रखने वालों की माने तो इस बार मध्य प्रदेश का चुनावी एजेंडा किसानो पर केन्द्रित होगा, जिसके चलते पॉलिटिक्स की नज़र में मंदसौर काफी अहम ज़िला माना जा रहा है। क्योंकि, यही वह जिला है जहा पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से छह किसानों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही यहां की फ़िज़ा में राजनीतिकरण हो चला है। राजनीतिक ज्ञानियों का यह भी मानना है कि, जिस दल को किसानो का समर्थन होगा वही दल आगमी पा सालों के लिए प्रदेश का पदभार संभालेगा।

शिवराज देंगे किसानो को बड़ी सौग़ात!

इसी के चलते ज़िले में राहुल गांधी के बाद अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किसान महासम्मेलन करने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान भी उसी जगह यानि पिपलिया मंडी में 20 जून को एक महासम्मेलन करेंगे, इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार खास तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी ने यहां से विशाल रैली और आम सभा को संबोधित किया था, इस दौरान राहुल ने किसानो को सरकार बनने पर कई आश्वासन देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि, अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सिर्फ दस दिनों के अंदर अंदर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा। उस आम सभा को राजनैतिक मायनो में काफी अहम माना जा रहा है। इसी के चलते इस मौके पर सीएम शिवराज किसानों को प्याज और लहसुन के भावांतर राशि का भुगतान कर सकते हैं

महासभा की तैयारी ज़ोरो पर

भाजपा इस महा सम्मेलन को सफल बनाने का हर जतन कर रही है। इसके लिए पार्ची की आला कमान से पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह निर्देशित किया गया है कि, इस महां सम्मेलन में कुछ भी हो राहुल गांधी की आम सभा से ज़यादा भीड़ होनी चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ता कई तरह के जतनों में लग गए हैं। आपको बता दें कि, राहुल गांधी के कार्यक्रम का जवाब देने के लिए भाजपा मंदसौर के उसी पिपलियामंडी इलाके में महा सभा करने जा रह हैं, जहां इसे पहले कार्गेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जन सभा की थी।