31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगी बहन से दुष्कर्म करता रहा बड़ा भाई, छोटे भाई ने 4 साल के मासूम बेटे को मार डाला

elder brother kept raping real sister
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 20 Feb 2022, 10:01 AM IST

lady.png

मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दो सगे भाइयों की दरिंदगी सामने आई है. यहां एक बड़ा भाई जहां अपनी बहन से लगातार रेप करता रहा वहीं छोटे भाई ने अपने ही 4 साल के भांजे को जहर देकर मार डाला। दिल दहला देने वाली इस दास्तां का खुलासा तब हुआ, जब हैवान भाइयों से बचकर महिला अपने पति के पास चली गई और पुलिस उसे खोजते हुए महिला के पास जा पहुंची।

महिला ने जब अपना दर्द बयां किया तो पुलिस भी सन्न रह गई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कलयुगी भाइयों का यह मामला जिले के अफजलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि भाई—बहन की शादी आटे-साटे प्रथा में हुई थी। पति से विवाद होने पर डेढ़ साल बाद ही युवती अपने मायके चली गई। इधर भाई और भाभी का भी विवाद हो गया.

एक दिन अकेले में भाई ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मां को ये बात बताई तो उसने भी बात को दबा दिया। इसके बाद भाई उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा. TI कमलेश सिंगार ने बताया कि करीब 3 माह में भाई ने उसके साथ कई बार रेप किया.

बड़े भाई के जुल्म सह रही युवती के साथ छोटे भाई ने भी धोखेबाजी की. 17 साल के छोटे भाई ने एक दिन उसके 4 साल के बेटे को गुस्से में आकर कीटनाशक पिला दिया. उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ खुलासा किया गया कि चार साल के मासूम की मौत कीटनाशक पीने से हुई. बेटे की मौत से आहत बहन 14 फरवरी को मौका देखकर अपने ससुराल भाग गई।

इधर बहन के घर छोड़ने पर भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। जब अफजलपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया। पूछताछ में युवती ने अपने भाइयों की करतूत बताई।