10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदसौर रेप केस : परिजन बोले, दोनों दरिंदों को हमें दे दो, हम देंगे मौत से बदतर सजा

मंदसौर रेप केस : परिजन बोले, दोनों दरिंदों को हमें दे दो, हम देंगे मौत से बदतर सजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 1 Jul 2018, 2:54 PM IST

Mandsaur Rape Case

Mandsaur Rape Case

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में 7 साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बाद मामले में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी गई है। बता दें कि इस मासूम बच्ची को हाफिज कॉलोनी में स्थित स्कूल से अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से मध्य प्रदेशवासियों में तो घटना को लेकर आक्रोश है ही लेकिन अब ये मुद्दा देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया है। बीते दिन दिल्ली में मप्र भवन के बाहर भी प्रदर्शन कर आरोपितों को फांसी देने की मांग की गई।

सदमें में हैं परिजन

मासूम बच्ची के परिजन अब तक सदमे में हैं। पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई से सभी परिजन संतुष्ट तो हैं लेकिन उनका कहना है कि दोनों आरोपियों को हमारे हवाले कर दिया जाए, हम दोनों दरिंदों को मौत से ज्यादा बदतर सजा देंगे। बता दें कि पुलिस अपनी कार्रवाई में पूरी तरह से लगी हुई है लेकिन भीड़ के आक्रोश के कारण पकड़े गए दूसरे आरोपी को पुलिस अभी तक कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है। निरीक्षक ने न्यायाधीश शबनम मंसूरी के सामने केस डायरी पेश की और आसिफ को 5 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।

पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की पूरी पढ़ाई नौकरी और शादी की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े ने जानकारी दी है कि बच्ची के लिए दस लाख की एफडी करवाई गई है। वहीं विधायक सुदर्शन गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरी बात को रखने का अंदाज लोगों ने गलत तरह से लिया है। मेरी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं गहरा दुख प्रकट करता हूं। बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़ा हूं मैं।