19 जुलाई को नानेश नगर निवासी रिटायर्ड सबइंजीनियर कुंदनमल कोठारी के यहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें चोर अलमारी में रखे करीब एक लाख रूपए और ड्रम का नकुचा तोडक़र करीब ढाई सौ ग्राम सोना चोर चुरा कर ले गए थे। इसमें हाथ फूल पुराना सोने का, दो सोने के हार, चुडिय़ा, चार अंगूठियां सहित अन्य जेवर थे। पुलिस को अभी तक इस चोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस केवल मामला दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली।