9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार की मंशा नहीं है साफ’

‘महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार की मंशा नहीं है साफ’

2 min read
Google source verification
patrika

‘महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार की मंशा नहीं है साफ’

मंदसौर.
आगामी 24 सितंबर को जिला महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के आतिथ्य में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बार- बार महिला आरक्षण बिल को लटकाया जा रहा है। सरकार की मंशा साफ नहीं है। देश व प्रदेश के हालातो के साथ ही अगर मंदसौर जैसे छोटे शहरो में महिलाओ के साथ मानवीयता की घटनाएं बढ़ी है ऐसे परिपेक्ष्य में हमें अधिक से अधिक महिलाओ को सम्मेलन में सहभागिता के लिए प्रयत्न करना चाहिए। उन्होनें प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम स्तर पर व्यापक जनसंपर्क करते हुए अधिक से अधिक महिलाओ की भागीदारी पर बल दिया।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर ने कहा कि हम अधिक से अधिक महिलाओ को आगामी २4 सितम्बर को आयोजित होने वाले सम्मेलन मे सहभागिता के लिए कार्य कर रहे है। घर-घर जनसंपर्क अभियान जारी हैं, उन्होनें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी अपने परिवार की महिलाओ की भागीदारी नारी शक्ति सम्मेलन में करवाने की बात कहीं। बैठक में महिला कांग्रेस पशुपतिनाथ मंडलम अध्यक्ष वर्षा सांखला, यशोधर्मन मंडलम अध्यक्ष अशांशु संचेती, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुरेश भाटी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकेश काला, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर, सौभाग्यमल जैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर ने किया। आभार पार्षद रूपल संचेती ने माना।

कांग्रेस की सरकार आई तो युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता- चोटीवाला
जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के युवा शक्ति प्रोजेक्ट का विमोचन हुआ। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के प्रभारी दीपक चोटीवालाने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की स्थिति अत्यंत दयनीय है, बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा बढ़ रहे है और भाजपा सरकारें उन्हें रोजगार देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस द्वारा युवा शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया गया है। जिसके अंतर्गत युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौमिल नाहटा ने कहा कि हमें युवाओं को आमजन के लिए जो योजनाएं बना रहे है उन्हें लोगों के बीच में जाकर रखना होगा और कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास पैदा करना होगा। जनपद पंचायत मंदसौर के उपाध्यक्ष परशुराम सिसौदिया ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती बेरोजगारी है। विश्व में भारत बेरोजगारी के नंबर में पहले पायदान पर है। लेकिन नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार को इससे कोई फर्कनहीं पड़ता है। राहुल गांधी के युवा शक्ति प्रोजेक्ट को हम सबकों मिलकर युवाओं और आमजन तक पहुंचाना होगा। विमोचन के दौरान सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, अशोक खिंची, दिग्विजय सिंह अमलीखेडा, तरूण बाहेती, संदीपसिंह राठौड़, हरगोविन्द दिवान, दिनेश धनगर उपस्थित थे।