20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि में माता के भक्तों ने चढ़ाया 35 लाख का चढ़ावा

नवरात्रि में माता के भक्तों ने चढ़ाया 35 लाख का चढ़ावा
2 min read
Google source verification
patrika

नवरात्रि में माता के भक्तों ने चढ़ाया 35 लाख का चढ़ावा

मंदसौर.
भानपुरा स्थित दुधाखेड़ी माताजी के दानपात्र आश्विन नवरात्रि महोत्सव के बाद प्रबंधन समिति द्वारा खोले गए। दो दिवसीय गणना में नवरात्रि में माता के भक्तों ने 35 लाख 76 हजार 517 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। साथ ही 15 ग्राम सोना व 1 किलो 750 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। मंदिर कर्मचारी पंडित ब्रजेश शर्मा एवं मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ ने बताया कि दूसरे दिवस मंगलवार को भी प्रात: 11 बजे देर शाम 6.30 बजे तक चली गणना मे नोटों की गणना 6 लाख 98 हजार 117 रुपये रही तो चिल्लर की गणना 4 लाख 17 हजार 400 रुपये रही। इस प्रकार मंगलवार को 11 लाख 15 हजार 517 रुपये की गणना की गई। इससे पहले प्रथम दिवस सोमवार की गणना 24 लाख 61 हजार थी। इस प्रकार कुल दो दिवस की गणना में आश्विन नवरात्रि मे भक्तो के द्वारा अर्पित किए जाने वाले दान राशि का अंतिम आंकड़ा 35 लाख 76 हजार 517 रुपये रहा। दो दिवसीय गणना कार्य में राजस्व विभाग भानपुरा पटवारी गण, शिक्षा विभाग गणक, मंदिर पूजारी, मंदिर कर्मचारी, कोटवार एवं जिला सहकारी बैंक शाखा बाबुल्दा के कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर गणना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे से की गई। गणना राशि को जिला सहकारी बैंक शाखा बाबुल्दा शाखा प्रबंधक को सुपुर्द किया गया।

-------------------------------------------------
रामलीला में सीता स्वयंवर लीला का मंचन
बोलिया ग्राम में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन रामलीला समिति द्वारा छतरी चौक पर रात्रि 9 से 12 बजे तक किया जा रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने बताया कि प्रतिदिन रामलीला में ग्रामीण कलाकारों द्वारा रामलीला के कई प्रसंगों का विवरण विस्तार से मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। बीच- बीच में भक्ति संगीत नृत्य भी किया जा रहा है सोमवार रात्रि 10 बजे रामलीला में सीता स्वयंवर के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें राम-लखन का जनकपुर में पुष्प वाटिका नगरी देखना, स्वयंवर स्थली देखना, लीला का मंचन किया गया। मंगलवार रात्रि 12 बजे रावण दहन के साथ रामलीला का समापन किया गया।