8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में विहिप नेता की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों ने घेर कर मारी गोली

शहर में बुधवार सुबह विश्व हिन्दू परिषद (vhp) के नेता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। घटना के बाद चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Oct 2019, 1:03 PM IST

01_5.png


मंदसौर। शहर में बुधवार सुबह विश्व हिन्दू परिषद (vhp) के नेता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। घटना के बाद चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विश्व हिन्दू परिषद के नेता युवराज सिंह अभिनंदन कालोनी में रहते हैं। वे कैबल का व्यवसाय करते हैं। घटना उस समय हुई जब बुधवार सुबह वे बिजली का बिल भरने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उन्हें घेरकर गोली मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब युवराज सिंह बिजली का बिल भरने के लिए आए थे, तभी अचानक तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने युवराज सिंह को घेर लिया और अचानक गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से हम लोग घबरा गए और यहां वहां छुपने लगे। युवराज सिंह गोली लगते ही गिर पड़े। काफी खून बहने लगा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवराज इस समय विश्व हिंदू परिषद में विभाग सहमंत्री के पद पर काम कर रहे थे। ये गोलियां क्यों चलाई गईं और उनकी हत्या क्यों की गई, लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्र में दहशत
सुबह हुई अचानक ताबड़-तोड़ फायरिंग के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक हत्या के पीछे वजह पता नहीं लग सकी है।