क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि इस साल धनिए का इंपोर्ट काफी कम है। साथ ही देश में प्रोडक्शन भी पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। आंकड़ों की मानें तो 2021-22 में धनिए का प्रोडक्शन 3,42,435 मिट्रिक टन होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि पिछले साल 352,316 मिट्रिक टन का प्रोडक्शन देखने को मिला था। वहीं महाराष्ट्र में एक बार फिर से प्रतिबंध लगने से सप्लाई में असर देखने को मिला है। वहीं फ्रेट इंडेक्स में इजाफा होने के कारण भी धनिए की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है।