आईआरएफसी से सुधारेगी आर्थिक स्थिति
कोरोना वायरस की स्थिति में दिसंबर तक सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सरकार खुदरा मांग में तेजी की संभावनाओं को देखते हुए कभी आईएफआरसी का आईपीओ ला सकती है। जानकारी के अनुसार जनवरी के महीने में सेबी के पास 140 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर के लिए आईपीओ लाने को लेकर आवेदन किया था। आपको बता दें कि आईआरएफसी भारतीय रेलवे की विस्तार योजनाओं के फाइनेंस के लिए फंड एकत्र करती है। केंद्र सरकार ने 2017 में रेलवे की 5 कंपनियों को लिस्ट करने की मंजूरी दे दी थी। जिसमें इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, राइट्स लिमिटेड, रेलव विकास निगम लिमिटेड और आईआरसीटीसी को पहले से ही लिस्टेड किया जा चुका है।