दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आयोजित एक घंटे विशेष सत्र के दौरान रविवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स विशेष सत्र के दौरान पिछले सत्र के मुकाबले 292.14 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 39,2250.20 पर बंद हुआ जबकि इससे पहले सेंसेक्स 339.31 अंकों की बढ़त के साथ 39,397.37 पर खुला और 39,402.23 तक उछला। एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,180.39 रहा।