मध्य प्रदेश के उज्जैन के जींस कारोबारी संदीप शारदा ने बताया कि किसान इस समय सोयाबीन की खराब हुई फसल को संभालने में लगे हैं, इसलिए गेहूं की आवक कमजोर है, जिससे दाम ऊंचा हो गया है। उज्जैन में मिल क्वालिटी गेहूं का भाव 2,000-2,065 रुपये प्रतिक्वंटल चल रहा था। मक्के की फसल देश में रबी और खरीफ दोनों सीजन में लगाई जाती है, जबकि गेहूं की पैदावार सिर्फ रबी सीजन में होती है।