कंपनी के आए शानदार नतीजे
भारती इंफ्राटेल के तिमाही नतीजों में शुद्ध लाभ 39 फीसदी बढ़कर बढ़कर 887 करोड़ रुपए हो गए हैं। मोबाइल सेवा प्रदाताओं की ओर से नेटवर्क का विस्तार करने से कंपनी के मुनाफे में तेजी देखने को मिली है। जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 638 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की कंसोलिडेट इनकम की बात करें तो उसमें मात्र एक फीसदी का इजाफा होकर 3,712 करोड़ रुपए रहा। जबकि पिछले समान अवधि में 3,674 करोड़ रुपए रहा था। इस बार कंपनी का एबिटडा 1,521 करोड़ रुपए से बढ़कर 1953 करोड़ रुपए हो गया। जो पिछले साल के 42.6 फीसदी से बढ़कर 52.6 फीसदी हो गया।