रेमडेसिविर एक मात्र दवा है, जिसे यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दी है। अब सिप्ला इस की जेनेरिक वर्जन पेश करेगी । मई में रेमडेसिविर के मैनुफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए गिलियड साइंसेज ने सिप्ला के साथ एक गैर-विशेष लाइसेंस समझौता किया था।