पूरे दिन के कारोबारी सत्र के बाद सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है, जिसके बाद बीएसई हेल्थकेयर, आईटी और टेक लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, ऑयल एंड गैस और पीएसयू में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 435 अंकों की तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद बैंक निफ्टी 31,647 अंकों पर कारोबार करती हुई नजर आई।