पेट्रोल और डीजल के दाम में देखने को मिली कटौती
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में दो दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। जिसकी वजह से दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.92 रुपए, 75.57 रुपये, 78.54 रुपए और 75.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.85 रुपए, 68.21 रुपए, 69.01 रुपए और 69.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि आज पेट्रोल के दाम में औसत कटौती 6 पैसे और डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर देखने को मिली है।