24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान सरकार का पहला तोहफा, 17 रुपए लीटर कम होंगे डीजल के दाम

प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान के लोगों को पहला तोहफा दिया है।

2 min read
Google source verification
diesel price

इमरान सरकार का पहला तोहफा, 17 रुपए लीटर कम होंगे डीजल के दाम

नई दिल्ली। एक ओर भारत में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों से आम जनता परेशान है, दूसरी ओर पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान ने देशवासियों को सस्ते तेल की सौगात दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देशवासियों को पहला तोहफा देते हुए डीजल के दामों में 17 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती करने का फैसला किया है। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए लिया है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने शुक्रवार देर रात सरकार के इस राहत भरे फैसले की जानकारी दी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और कटौती देखने को मिल सकती है।

डीजल की कीमतें पेट्रोल के बराबर लाने की योजना

सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने बताया कि सरकार की योजना डीजल के दामों को पेट्रोल के बराबर लाने की है। इसीलिए सरकार ने डीजल के दामों में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, संघार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिलने के बाद पाकिस्तान सरकार ने डीजल की कीमतों में कटौती का फैसला लिया है। संवाददाताओं से बात करते हुए सरवर ने कहा है कि पाकिस्तान की नई सरकार तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) पाइपलाइन की दिशा में भी तेजी से काम करेगी।

भारत से महंगे हैं पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल

पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा है। खबरों के अनुसार इस समय पाकिस्तान में डीजल 112.94 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 95.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके उलट भारत की राजधानी दिल्ली में 25 अगस्त 2018 को पेट्रोल 77.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.18 रुपए प्रति लीटर रहा। आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना आधार पर बदलते हैं। इस समय भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं।