26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / 11 महीने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतनी हो गई है कीमत

11 महीने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतनी हो गई है कीमत

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इससे पहले 1 मई 2020 में कम हुए थे, उसके बाद आज यानी अप्रैल 2021 में गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Apr 2021, 9:10 AM IST

Gas cylinder: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए

Gas cylinder: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए

नई दिल्ली। पूरे 11 महीने के बाद देश के लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर कीमत में राहत मिली है। देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता हुआ है। मई के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से ज्यादा का इजाफा हो गया था। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 800 रुपए से ज्यादा हो गए थे। दिपावली के बाद तो गैस सिलेंडर के दाम में कुछ ज्यादा ही तेजी देखने को मिल रही थी। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।

देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 809 रुपए, 835.50 रुपए, 809 रुपए और 835 रुपए हो गए हैं। इससे पहले मई 2020 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : फटाफट जानिए अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत

200 रुपए से ज्यादा की तेजी के बाद गिरावट
मई 2020 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडी की कीमत में 238 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी थी। जिसके बाद ऑयल कंपनियों की ओर से मात्र 10 रुपए कम किए हैं। जबकि दिसंबर से मार्च तक के बीच में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 225 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी थी। जिसकी वजह से आम आदमी की कमर टूट गई थी।

जारी रह सकती है गिरावट
जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आई है। जिसकी वजह से आने वाले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारों की मानें तो घरेलू गैस सिलेंडर 600 रुपए से 700 रुपए की रेंज में आ सकते हैं।