31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकाले 6,399 करोड़ रुपए

मई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से निकले पैसे अमरीका-चीन व्यापार विवाद को लेकर एफपीआई ( FPI ) निकासी कर रहे निवेशक पिछले तीन माह के दौरान एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 19 May 2019, 11:21 AM IST

FPI

चुनाव के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकाले 6,399 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई में अभी तक भारतीय पूंजी बाजारों से 6,399 करोड़ रुपए की निकासी की है। चुनाव से संबंधित अनिश्चितता और अमरीका-चीन व्यापार विवाद को लेकर एफपीआई ( FPI ) निकासी कर रहे हैं। इससे पिछले तीन माह के दौरान एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश किया था।


मई में निवेशकों ने निकाले पैसा

अप्रैल में एफपीआई का पूंजी बाजार (शेयर और बांड) में शुद्ध निवेश 16,093 करोड़ रुपए रहा था। मार्च में उन्होंने 45,981 करोड़ रुपए और फरवरी में 11,182 करोड़ रुपए का निवेश किया था। हालांकि, मई में यह रुख पलट गया।


ये भी पढ़ें: जेट एयरवेज पर SBI प्रमुख ने दी जानकारी, कहा - सप्ताह भर में साफ हो जाएगी तस्वीर


आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार दो से 17 मई के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 4,786.38 करोड़ रुपए की निकासी की और ऋण या बांड बाजार से 1,612.62 करोड़ रुपए निकाले। इस तरह शुद्ध रूप से उनकी निकासी 6,399 करोड़ रुपए रही। विशेषज्ञों के अनुसार चुनाव से संबंधित अनिश्चितता और अमरीका-चीन व्यापार विवाद को लेकर आर्थिक वृद्धि की चिंता से एफपीआई निकासी कर रहे हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.