पांच महीने में इतने बढ़ गए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
पांच महीनों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जबरदस्ता इजाफा देखने को मिला है। बात घरेलू गैस सिलेंडर से करें तो इस अगस्त के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में 140 रुपए तक का इजाफा हो चुका है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 146, 138, 143.50 रुपए तक बढ़त चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेेंडर में अगस्त के महीने के बाद क्रमश: 237, 245, 232 और 240 रुपए का इजाफा हो चुका है।