स्पॉट मार्केट में 1100 से ज्यादा सस्ता हुआ था सोना
स्पॉट मार्केट में गुरुवार को सोना 1100 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ था। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,160 रुपए टूटकर 41,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया था। वहीं चांदी की कीमत 1,735 रुपए लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47,825 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। जिसकी वजह से सोना 42 हजार रुपए के स्तर को भी पार कर गया था।