पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 वैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.96, 78.54, 81.55 और 78.92 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि एक जनवरी 2020 के बाद पेट्रोल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।