चांदी की कीमत में गिरावट
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले 7 गुना से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वायदा बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते एक सप्ताह में चांदी 2722 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को चांदी वायदा बाजार में 64,805 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। जबकि 19 मार्च को चांदी 67,527 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। 19 मार्च से सोना काफी सस्ता हो चुका है।