29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतना महंगा हुआ सोना, जानिये आज के भाव

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

May 08, 2018

gold

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी की कीमती में रही घटबढ़ के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी भी 50 रुपए की छलांग लगाकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में घटबढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर लुढ़ककर 1314.95 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा हालांकि 0.3 डॉलर की बढ़त में 1314.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी मेंगिरावट रही। यह 0.01 डॉलर उतरकर 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से विदेशी स्तर पर पीली धातु दबाव में है। इसके साथ ही अमेरिका बांड यील्ड बढऩे का असर भी सोने पर पड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि सोने और चांदी के भाव में वैश्वश्कि और स्थानीय मांग में किस तरह का अंतर देखने को मिला।

स्‍थानीय स्‍तर पर देखने को मिली तेजी
वैवाहिक मांग से स्थानीय स्तर पर सोना स्टैंडर्ड 50 रुपये चमक कर 32,230 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 32,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। चांदी में भी तेजी रही और यह 50 रुपये की बढ़त में 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा में हालांकि 50 रुपये की गिरावट रही और यह 39,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में टिकाव रहा और यह क्रमश: 75 हजार रुपये और 76 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।

बाजार में सोने चांदी की कीमत (रुपये में) इस प्रकार रही
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,230
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,080
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,650
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,870
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,780

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग