18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

57 महीने बाद चांदी के दाम में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी, 40,400 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर सोना

चांदी के दाम में 2,530 रुपए की बढ़ोतरी 51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची चांदी सोने के दाम में 225 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 4 Sep 2019, 3:49 PM IST

Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India

Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। वैश्विक मंदी की आशंका में विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में जारी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी पौने पांच साल की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी के साथ 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गई तथा सोना अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार में चांदी आज 2,530 रुपए की छलांग लगाकर 51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह 02 दिसंबर 2014 ( 2,700 रुपए ) के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। सोना भी 225 रुपए चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40,420 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

यह भी पढ़ेंः-रियल एस्टेट में सुस्ती दूर करने को राहत की घोषणा कर सकती है सरकार

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी में तेजी
विदेशों में मंगलवार को चांदी हाजिर पौने 5 फीसदी मजबूत हुई। बुधवार को भी सफेद धातु में मजबूती का क्रम जारी रहा। यह 0.03 डॉलर चढ़कर 19.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान एक समय यह 19.57 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंची जो सितंबर 2016 के बाद का उच्चतम स्तर है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर गत दिवस एक प्रतिशत चढऩे के बाद आज 7.50 डॉलर की गिरावट में 1,537.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 9.50 डॉलर की गिरावट में 1,546.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी और अमरीका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने की चिंता में निवेशक सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं। हालांकि, गत दिवस की तेजी के बाद आज मुनाफा वसूली होने से पीली धातु दबाव में रही।

यह भी पढ़ेंः-ईडी के शिकंजे में आए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हैं 840 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

रिकॉर्ड स्तर पर सोना और चांदी
स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 225 रुपए की बढ़त में अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 40,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी के दाम 400 रुपए बढ़े और यह 30,700 रुपये बिकी। विदेशों में चांदी में रही जबरदस्त तेजी और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढऩे से चांदी हाजिर 2,530 रुपए की छलांग लगाकर 51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 2,170 रुपए की बढ़त में 50,010 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 1,050 रुपए और 1,070 रुपए पर रहे।

यह भी पढ़ेंः-भारत के बाद इस देश में छाया मंदी का खौफ, 1.4 फीसदी आई जीडीपी दर

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,420 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,250 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 51,600 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 50,010 रुपए
सिक्का लिवाली : 1050 रुपए
सिक्का बिकवाली : 1,060 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,700 रुपए