6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने के दाम में 55 रुपए की मजबूती, चांदी 430 रुपए लुढ़की

सोने के दाम 55 रुपए चमककर 32,955 रुपए प्रति दस ग्राम परचांदी की कीमत 430 रुपए लुढ़ककर 38,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 11, 2019

Gold and silver price

सोने में 55 रुपए मजबूती, चांदी 430 रुपए लुढ़की

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 55 रुपए चमककर 32,955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पडऩे से चांदी की कीमत 430 रुपए लुढ़ककर 38,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह लगातार चौथा दिन है जब सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-लोकसभा चुनाव 2019 छठा चरण: 189 अपराधी, 311 करोड़पति, कुछ ऐसे उम्मीदवारों को डालेंगे वोट

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त में 1,285.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। जून का अमरीकी सोना वायदा भी तेजी के साथ 1,286.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर तेजी के साथ 14.74 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

यह भी पढ़ेंः-पेट्रोल पर चुनावी मेहरबानी, यूपी की 53 सीटों से ज्यादा प्यारी है दिल्ली की सात सीटें

स्थानीय स्तर पर सोना महगा और चांदी सस्ती
स्थानीय मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपए महंगा होकर 32,955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,785 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 430 रुपए की गिरावट में 38,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 315 रुपये की गिरावट में 37,025 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।

यह भी पढ़ेंः-चीन और अमरीका की वजह से देश को हुआ पांच में दिन हुआ 5 लाख करोड़ का नुकसान

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,955
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,785
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,170
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,025
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.