स्थानीय बाजार में सोने के दाम में गिरावट
स्थानीय बाजार में लगातार चार दिनों की तेजी के बाद सोना में गिरावट दर्ज की गई है। सोना स्टैंर्डड 275 रुपए टूटकर 38,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही उतरकर 38,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 150 रुपए चमककर 48,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 100 रुपए की तेजी के साथ 48,015 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहा।