7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold और Silver हुआ सस्ता, New York से London और New Delhi तक कितने हो गए हैं दाम

भारतीय वायदा बाजार में सोने के दाम में 250 रुपए तक गिर गए हैं दाम चांदी की कीमत में 500 रुपए से ज्यादा रुपए की देखने को मिल रही गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Jun 2020, 6:52 PM IST

gold_and_silver_price.jpg

Gold Rate Today 2nd June 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। आज सुबह से चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमत ( Gold And Silver Price ) में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो सोना और चांदी ( Gold And Silver Prices ) लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद मुनाफावसूली की ओर बढ़े हैं। जहां सोना के दाम ( Gold Price Today ) एक बार फिर से 46 हजार के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी के दाम ( Silver Price ) 50 हजार के स्तर पर आ गए हैं। वहीं बात विदेशों की करें तो अमरीका ( America ), यूरोप ( Europe ) और ब्रिटेन ( Britain ) के बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी की कीमत कितनी है।

पांच दिन में Share Market में शानदार Recovery, Investors को हुआ 10 लाख करोड़ का फायदा

भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी हुए सस्ते
आज पूरे भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देख्खने को मिला। आज सुबह सोना 47,197 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला। कुछ देर तक तेजी रहने के बाद सोने के दाम ऊपर नीचे होते रहे। दोपहर के दाम सोना सस्ता होना शुरू हुआ। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर सोने के दाम 250 रुपए की गिरावट के साथ 46,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं बात चांदी की करें तो चांदी भी लगातार तीसरे तेजी के साथ 51,253 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। मौजूदा समय यानी 6 बजकर 30 मिनट पर चांदी 550 रुपए की गिरावट के साथ 50,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

CMIE Report : मई के महीने में Employment के मोर्चे पर मामूली राहत, 2 करोड़ से ज्यादा काम पर लौटे

विदेशी बाजारों में मामूली गिरावट
वहीं बात विदेशी बाजारों की करें तो सोना और चांदी दोनों सस्ते हैं। न्यूयॉर्क में सोना जहां करीब दो डॉलर की गिरावट के साथ 1746 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी के दाम मामूली गिरावट के साथ 18.73 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। लंदन के बाजार में सोना करीब 5 पाउंड की गिरावट के साथ 1388 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 14.57 डॉलर पर सपाट है। यूरापीय बाजारों में सोना करीब 3 यूरो की गिरावट के साथ 1560 यूरो पर कारोबार कर रहा है। चांदी 16.38 यूरो पर सपाट है।