Gold Silver Price Today। सोना और चांदी की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली। बीते सप्ताह भले ही सोना उतना सस्ता नहीं हुआ, लेकिन चांदी की कीमत 2700 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो डॉलर में तेजी और इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड कम होने के कारण सोना और सस्ता देखने को मिल रहा है। जहां चांदी 65000 रुपए से नीचे चली गई है, वहीं सोना भी 44650 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे चला गया है। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमत ( Gold Silver Price Today ) में और गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अप्रैल के महीने में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।