सोना स्टैंडर्ड में 180 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 180 रुपए चढ़कर 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक अगस्त के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। सफेद धातु में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 105 रुपए की बढ़त में 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। हालांकि, चांदी वायदा 30 रुपए फिसलकर 37,970 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की मजबूती के साथ क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) – सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,700 – सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,550 – चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,000
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,970 – सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 – सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000 – गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600 ये भी पढ़ें–