
Happiest Minds Investors Happy they are listed in stock market
नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में Happiest Minds की लिस्टिंग हुई और उसने निवेशकों को हैप्पी कर दिया। साथ ही रिटर्न के मामले में आईआरसीटीसी और डीमार्ट जैसी कंपनियों को भी पछाड़ दिया। आंकड़ों की मानें तो कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से 111 फीसदी की उछाल के साथ लिस्ट हुआ था। जबकि आईआरसीटीसी और डीमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों का लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 100 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ हुई थी। बाजार में लिस्ट होने के बाद दोपहर एक बजे के तक हैपिएस्ट माइंड्स 5600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कंपनी हो चुकी है।
कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी से ज्यादा का उछाल
मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 9 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि कंपनी का शेयर लिस्ट हुआ था तो कीमत 351 रुपए पर थी, जोकि 166 रुपए के मुकाबले 111 फीसदी ज्यादा था। दोपहर एक बजे तक कंपनी का शेयर प्राइस 384 रुपए पर पहुंच चुका है। जो कि इश्यू प्राइस से 218 रुपए यानी 130 फीसदी ज्यादा है। जबकि कारोबारी स्तर के दौरान के कंपनी का उच्चतम शेयर प्राइस 395 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 5616 करोड़ रुपए तक पहुुंच चुका है।
उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन
हैपिएस्ट माइंड्स कंपनी के प्रमोटर आईटी सेक्टर के दिग्गज अशोक सूता है। कंपनी के 702 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 151 गुना बोलिया प्राप्त हुई थीं। ग्रे मार्केट में हैप्पिएस्ट माइंड्स के शेयर पर 142-146 रुपए प्रीमियम चल रहा थी। उम्मीद की जा रही थी कि इसकी लिस्टिंग प्राइस 308 से 312 रुपए हो सकती है। कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके निवेशकों के हैप्पी होने का मौका दे दिया। बहुत कंपनियों का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिलता है।
इन कंपनियों का लिस्टिंग में प्रदर्शन
| कंपनी का नाम | लिस्टिंग के समय निवेशकों को फायदा ( फीसदी में ) |
| सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग | 139.95 |
| Astron Paper & Board Mill | 128 |
| एवेन्यू सुपरमार्ट | 102 |
| आईआरसीटीसी | 101 |
| रेलिगेयर एंटरप्राइजेज | 75 |
| अपोलो माइक्रो सिस्टम्स | 73.81 |
| Central Depository Services | 67.78 |
| Capacit'e Infraprojects | 59.6 |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 56.7 |
| Quess Corp | 57.41 |
| एंबर एंटरप्राइजेज इंडिया | 37.76 |
Published on:
17 Sept 2020 01:42 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
