11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिमाही नतीजे का असर: 6 फीसदी उछले ICICI बैंक के शेयर, मार्केट कैप 2 लाख करोड़ के पार

सोमवार को ICICI बैंक के नतीजे जारी होने के बाद आज बैंक के शेयर 6 फीसदी उछाले जिसके बाद मार्केट कैैंप दो लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया।

2 min read
Google source verification
ICICI bank

नर्इ दिल्ली। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही के नतीजे के बाद आज निजि क्षेत्र की सबसे बड़े बैंक आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। शेयर बाजर के शुरूआती कारोबार में आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के शेयराें में 6 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। इस भारी उछाल के बाद आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक का कुल मार्केट कैप बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें - ग्रोथ बढ़ाने के लिए नर्इ रणनीति अपनाएगा ICICI बैंक: चंदा कोचर

चौथी तिमाही में मुनाफे में 50 फीसदी की कमी

सोमवार को बैंक ने वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसमें आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक को कुल 1020 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से तुलना करें तो इसमें 50 फीसदी की कमी है। वहीं वित्त वर्ष 2018 के तीसरे तिमाही से भी यदि तुलना करें तो इसमें भी कमी देखी गर्इ है। हालांकि चौथी तिमाही के दौरान बैंक को प्रोविजेंस 128.61 फीसदी बढ़कर 6625.75 कराेड़ रुपए हो गया। चौथी तिमाही में आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक का घरेलू लोन ग्रोथ 15 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें - चंदा कोचर विवाद के बावजूद ICICI Bank को 1020 करोड़ का मुनाफा

1.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एेलान

बैंक के स्टैंडअलोन नेट इनकम में भी 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुर्इ है जिसके बाद ये 6021.67 करोड़ रुपए हो गया है। इसके पिछले वित्त वर्ष के समान तिमाही में ये 5962.16 करोड़ रुपए था। 1020 करोड़ रुपए के मुनाफे के बाद बैंक ने वित्त वर्ष 2018 के लिए 1.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी एेलान किया है।


प्रति शेयर स्टाॅक में 3.16 फीसदी की बढ़त

वित्त वर्ष 2018 के चौथी तिमाही के बाद आ बैंक का स्टाॅक 4.52 फीसदी की बढ़त के साथ 302.50 रुपए के भाव पर खुला। लेकिन थोड़े देर के कारोबार के बाद 7.68 फीसदी बढ़कर 311.65 रुपए के भाव पर चला गया है। इसके बाद आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर दो लाख करोड़ रुपए हो गया।